Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 भेड़ों की धारदार हथियार से हत्या:औरैया में पुरानी रंजिश की आशंका, पशुपालक के बाड़े में वारदात

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक बाड़े में घुसकर करीब 24 भेड़ों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना में 24 अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। पशुपालक राम लखन ने बताया कि उनके बाड़े में कुल 70 भेड़ें थीं। उनका घर बाड़े से लगभग सौ मीटर दूर है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह भेड़ों को देखने गए, तो उन्होंने मृत और घायल भेड़ों को देखा। घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही सहायल थानाध्यक्ष विनोद राजपूत, दारोगा राजीव सिंह और लेखपाल पवन दीक्षित घटनास्थल पर पहुंचे। घायल भेड़ों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम जुट गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घायल भेड़ों का इलाज करा दिया गया है और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में ई-रिक्शा-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में मजदूर की मौत:कैराना के कांधला रोड पर हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
    Next Article
    आगरा में भाजपा युवा मोर्चा कांग्रेस कार्यलय का करेंगे घेराव:कांग्रेस के AI समिट में हंगामे के बाद भाजपा सड़कों पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment