Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में ई-रिक्शा-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में मजदूर की मौत:कैराना के कांधला रोड पर हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

    9 hours ago

    1

    0

    शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के कांधला रोड पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र स्थित गांव हिरणवाड़ा निवासी राशिद (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। राशिद मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, वह कांधला की ओर से ई-रिक्शा में बैठकर शामली रोड की तरफ आ रहा था। ई-रिक्शा-ट्रैक्टर ट्रॉली की हुई भिड़ंत कांधला रोड पर पहुंचते ही ई-रिक्शा की सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ई-रिक्शा चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की तलाश जारी पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद फरार हो गया। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी मिलने पर वे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि राशिद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    141 लाभार्थियों को 6 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला:शाहजहांपुर में कृषक दुर्घटना और फसल बीमा योजना के तहत वितरित
    Next Article
    24 भेड़ों की धारदार हथियार से हत्या:औरैया में पुरानी रंजिश की आशंका, पशुपालक के बाड़े में वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment