Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26 लाख की BMW बाइक सीज, सिगरा पुलिस का एक्शन:फायरिंग जैसी आवाज से फैला रहा था युवक दहशत, बोला- मॉडिफाई कराया है माफी मांगते हैं

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी की सिगरा पुलिस ने रविवार की रात तेज आवाज के साइलेंसर के फायरिंग जैसी आवाज निकाल रही 26 लाख की BMW बाइक को सीज कर दिया। पकड़ी गयी बाइक के मालिक शिवांग ने हेलमेट पहनी थी और न हो गाड़ी पर नंबर प्लेट लगी थी। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत ने जब उसे पकड़ा और थाने लाए तो उसने कहा की मॉडिफाई कराया था साइलेंसर उसके लिए माफी मांगते हैं। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को छोड़ दिया और बाइक को सीज कर दिया है। कई दिनों से फैला रहा था आतंक सिगरा एसओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया - पिछले एक सप्ताह से वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र इलाके में एक महंगी बाइक द्वारा रात में तेज गति से चलना, साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकालने की शिकायत मिल रही थी। इस शिकायत पर पुलिस बाइक सवार की खोज में लगी हुई थी। इसी दौरान इंग्लिशिया लाइन के पास मौजूद पुलिस ने उक्त बाइक सवार को पकड़ लिया और थाने ले आये। BMW की 26 लाख की बाइक शिवाकांत मिश्रा ने बताया - पकड़े गए युवक ने अपना शिवांग निवासी मंडुआडीह बताया है। बाइक 26 लाख की BMW है जिसपर न नंबर प्लेट लगी है और न हो युवक ने हेलमेट पहन रखी थी। जबकि बैठक को मॉडिफाई कराते हुए उसका साइलेंसर बदला गया था। इसके अलावा उससे फायरिंग जैसी आवाज और चिंगारी निकालकर वह सड़कों पर दहशत फैला रहा था। ऐसे में प्रदूषण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट में गाड़ी को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। गलती हो गयी माफ कर दीजिये पकड़े गए शिवांग से जब थाना प्रभारी ने नंबर प्लेट के बारे में पूछा तो उसने बताया की अभी 15 दिन पहले बाइक खरीदी है। गलती हो गई की बाइक को मॉडिफाई कराया। जाने दीजिये पर थाना प्रभारी ने नियमों के अनुसार कार्य करते हुए बाइक को सीज कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कामदगिरि परिक्रमा मार्ग बदहाल, गंदगी और उखड़ी सड़क:चित्रकूट में श्रद्धालुओं को परेशानी, बजरंग दल सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था सैलाब:हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे प्रतापगढ़ के प्रमुख शिव मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment