Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कामदगिरि परिक्रमा मार्ग बदहाल, गंदगी और उखड़ी सड़क:चित्रकूट में श्रद्धालुओं को परेशानी, बजरंग दल सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट, भगवान श्रीराम की तपोस्थली, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। यहां भक्त कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कामदगिरि पर्वत की पांच कोसीय परिक्रमा लगाते हैं। कई श्रद्धालु कठिन साधना के तहत लेटकर भी परिक्रमा करते हैं। हालांकि, प्रशासन की अनदेखी के कारण परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं, जबकि कई जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई हो रही है। विशेष रूप से लेटकर परिक्रमा करने वाले भक्तों को गंदगी और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बजरंग दल सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह-जगह फैली गंदगी और मार्ग की बदहाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उपाध्याय ने कहा कि चित्रकूट आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। अर्चना नितिन उपाध्याय ने प्रशासन से परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। बजरंग दल सेना ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही परिक्रमा मार्ग की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। उपाध्याय ने प्रशासन से श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 15,600 रुपए नकद बरामद किए, विधिक कार्रवाई जारी
    Next Article
    26 लाख की BMW बाइक सीज, सिगरा पुलिस का एक्शन:फायरिंग जैसी आवाज से फैला रहा था युवक दहशत, बोला- मॉडिफाई कराया है माफी मांगते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment