Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार:रेलवे कर्मचारी ने देश के लिए जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ओएसडी के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 के तहत प्रदान किया जाएगा। उनके चयन से पूर्वोत्तर रेलवे और इज्जतनगर मंडल में खुशी का माहौल है। प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉकिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2023 में बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर रेस वॉक में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया। दो ओलंपिक में कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व प्रियंका गोस्वामी दो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक-2020 और पेरिस ओलंपिक-2024 में देश के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों और खिलाड़ियों ने दी बधाई प्रियंका के चयन पर इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे मंडल और पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गौरव की बात है। प्रियंका की उपलब्धियां रेलवे के खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मंडल क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार और मंडल क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा समेत मंडल के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रियंका गोस्वामी को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 सितंबर को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ:ऐशबाग रोड पर व्यापारियों ने चलाया संपर्क अभियान, बड़ी संख्या में शामिल होने का दिया भरोसा
    Next Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश घायल, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment