Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 हजार रुपए घूस लेने वाले कानूनगो को जेल:मेरठ में एंटी करप्शन ने कोर्ट में किया पेश, वकील ने बीमारी का हवाला दिया

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में किसान से जमीन की पैमाइश रिपोर्ट लगाने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले सदर तहसील के कानूनगो धर्मपाल सिंह को गुरुवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को कानूनगो को तहसील स्थित कमरे में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान कानूनगो के अधिवक्ता ने उनके बीमार होने का हवाला देते हुए जेल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कोर्ट ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक चौधरी चरण सिंह जिला कारागार को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उधर, कानूनगो की गिरफ्तारी के बाद से सदर तहसील के कर्मचारियों और परिचितों का जेल परिसर में पहुंचना जारी रहा। मुंडाली थाना क्षेत्र के आलमपुर बुजुर्ग गांव निवासी किसान दल सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके निस्तारण के लिए उन्होंने धारा 24 के तहत एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम ने मामले में सदर तहसील से जमीन की पैमाइश रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम कोर्ट में भेजने की जिम्मेदारी तहसील के कानूनगो धर्मपाल सिंह के पास थी। काम करने के लिए मांगे 30 हजार रुपए दल सिंह के मुताबिक, वह रिपोर्ट के संबंध में कई बार कानूनगो धर्मपाल सिंह से मिले। कानूनगो ने पहले एक-दो दिन में रिपोर्ट लगाने का आश्वासन दिया, लेकिन फिर टालते रहे। इसी दौरान धर्मपाल सिंह ने रिपोर्ट तैयार करने के बदले किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। परेशान होकर किसान ने कर दी शिकायत किसान ने अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही लेकिन कानूनगो रकम लेने पर अड़ा रहा। आरोप है कि धर्मपाल सिंह ने कुर्सी पर बैठने पर किसान दलसिंह की बेज्जती भी कर दी। परेशान होकर दल सिंह ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन मेरठ यूनिट से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। केमिकल लगे नोट लेकर पहुंचा किसान बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे दल सिंह एंटी करप्शन टीम की ओर से दिए गए केमिकल लगे 30 हजार रुपये लेकर सदर तहसील पहुंचे। वह कानूनगो धर्मपाल सिंह के कमरा नंबर 18 में पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के बाद दल सिंह ने रकम धर्मपाल सिंह को दे दी। कानूनगो ने रुपये अपनी पेंट की जेब में रख लिए। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनगो को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ, परिवार और रिश्तेदार पहुंचे गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम कानूनगो को देहली गेट थाने ले गई। वहां उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में भी खलबली मच गई। कानूनगो के परिवार और रिश्तेदार थाने पहुंच गए। उनकी पत्नी, बच्चे और अन्य परिचितों ने कानूनगो से मिलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पूछताछ पूरी होने तक उन्हें दूर रखा। कोर्ट ने भेजा जेल, इलाज के निर्देश गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो धर्मपाल सिंह को एंटी करप्शन कोर्ट नंबर-3 में पेश किया। विशेष लोक अभियोजक एंटी करप्शन कोर्ट डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने कानूनगो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।कानूनगो के अधिवक्ता ने कोर्ट में उनकी कुछ बीमारियों का हवाला देते हुए जेल में बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक चौधरी चरण सिंह जिला कारागार को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद धर्मपाल सिंह को जिला कारागार भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में शहीद किसान दिवस पर सपा का कार्यक्रम:बदायूं सांसद आदित्य यादव बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार
    Next Article
    60 हजार शिक्षक भर्ती की मांग पर छात्रों का आंदोलन:स्टूडेंट्स बोले- सरकार सुन नहीं रही, हम बेरोजगार और हताश; पुलिस ने रास्ता रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment