Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Municipal Elections: 147 निकायों के 4774 वार्डों में वोटिंग शुरू

    1 hour ago

    2

    0

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। इस चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगरपालिकाओं में चुनाव हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 9,758 मतदान केंद्रों पर 87,60,884 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।इस चरण में जिन छह नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं। राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहीं। उन्होंने अजमेर में मतदान करने के बाद भरोसा जताया कि चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।जयपुर में वार्ड संख्या-114 के एक केंद्र पर मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद मामूली विवाद हो गया जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने मतदान केंद्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झुंझुनूं जिले की चिड़ावा नगरपालिका में मतदान से पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार पर कथित तौर पर हमला किया गया।उम्मीदवार अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट आई। जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड हैं, जहां 24.33 लाख मतदाता और 2,256 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।जोधपुर नगर निगम में 100 वार्ड और 7.12 लाख मतदाता हैं, जबकि कोटा नगर निगम में भी 100 वार्ड हैं और 8.26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड और 4.38 लाख मतदाता, उदयपुर नगर निगम में 80 वार्ड और 4.16 लाख मतदाता तथा पाली नगर निगम में 65 वार्ड और 1.81 लाख मतदाता हैं। जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (शहर) संदेश नायक ने बताया कि मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, चुनाव सामग्री वितरित करने और मतदानकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था के तहत दलों को बृहस्पतिवार को रवाना किया गया।उन्होंने बताया कि 150 वार्डों के लिए कुल 2,256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2,204 मुख्य मतदान केंद्र और 52 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इससे पहले, राज्य के 162 नगर निकायों के लिए नौ सितंबर को मतदान हुआ था जिसमें कुल 76.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए
    Next Article
    BRICS Summit के लिए Delhi में 15000 पुलिसकर्मी और 200 अर्धसैनिक कंपनियां तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment