Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सपा नेता 5 दिन से नजरबंद:जिलाध्यक्ष ने आवास पहुंचकर जताया विरोध, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

    6 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (शिक्षक सभा) डॉ. सत्येंद्र पाल को पिछले पांच दिनों से पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। नजरबंदी की जानकारी मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उनके शाहपुर स्थित आवास पर पहुंचे। नेताओं ने डॉ. सत्येंद्र पाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। डॉ. सत्येंद्र पाल ने अपनी कथित नजरबंदी को बुढ़ाना में प्रस्तावित ‘दलित बोधिसत्व धम्म यात्रा’ की तैयारियों से जोड़ते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार घबराई हुई है और इसी वजह से उन्हें गैर-लोकतांत्रिक तरीके से नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक न्याय और समानता की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। अधिकारों की लड़ाई को झुकाया डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि दबाव और कार्रवाई के बावजूद सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की आवाज को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात उठाते रहने की अपील की। उनका कहना है कि किसी भी दबाव के आगे समाज के अधिकारों की लड़ाई को झुकाया नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए डॉ. सत्येंद्र पाल के आवास पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता अपना रही है। जिया चौधरी ने कहा कि यदि प्रशासन को किसी कार्यक्रम या गतिविधि को लेकर आशंका थी तो संबंधित लोगों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जा सकती थी, न कि पुलिस कार्रवाई के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए था। इस दौरान मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। पांच दिनों से नजरबंद सपा नेताओं का कहना है कि डॉ. सत्येंद्र पाल को पांच दिनों से नजरबंद रखे जाने की कार्रवाई को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखेगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से नजरबंदी के कारणों को लेकर कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी के शक में दो युवकों को नंगा करके पीटा:लखनऊ में घर में घुसने का आरोप, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में आज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगें, हजरतगंज में बड़ा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment