Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Singapore में भारतीय NCC कैडेट्स ने Youth Exchange Program में लिया हिस्सा

    1 hour ago

    2

    0

    (गुरदीप सिंह) सिंगापुर, 11 सितंबर भारत के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का एक दल सिंगापुर में ‘यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम’ में शामिल हुआ और इस दौरान दल के सदस्यों को सिंगापुर के बहुसांस्कृतिक समाज, राष्ट्रीय विकास और भारत तथा सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों को करीब से समझने का मौका मिला। दो अधिकारियों और 10 कैडेट वाला यह दल 30 अगस्त से पांच सितंबर तक यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) 2026 के तहत सिंगापुर में रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, मित्रता और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना था।सिंगापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत, सिंगापुर, ब्रुनेई और हांगकांग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें सभी कैडेट को अपने समकक्षों के साथ बातचीत करने तथा विभिन्न संस्कृतियों, जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। ‘सिंगापुर डिस्कवरी सेंटर’ की यात्रा के दौरान कैडेट ने वहां के इतिहास, राष्ट्रीय पहचान, विकास और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ‘रैफल्स प्लेस’ और ‘मरीना बे’ की यात्राओं से उन्हें सिंगापुर के आधुनिक उन्नयन को करीब से देखने का अवसर मिला।इन कैडेट ने कम्पोंग ग्लैम, बुगिस स्ट्रीट, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया और ऑर्चर्ड रोड जैसे प्रमुख इलाकों का भी दौरा किया। इन यात्राओं के माध्यम से उन्होंने सिंगापुर की बहुसांस्कृतिक पहचान और विभिन्न समुदायों के आपसी सह-अस्तित्व को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग की यात्रा के दौरान कैडेट ने उच्चायोग के कामकाज को समझा।उन्हें विदेशों में रहने वाले भारतीयों के प्रति उच्चायोग की जिम्मेदारियों तथा भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत और बहुआयामी संबंधों के बारे में जानकारी दी गई। इस बातचीत से सभी कैडेट को यह भी समझने का अवसर मिला कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किस प्रकार किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind से मिले Governor Kavinder Gupta, NEP 2020 और शिक्षा सुधारों पर की चर्चा
    Next Article
    Houthis Attack On Saudi Arabia | सऊदी-हूती जंग की आहट से कांपा पाकिस्तान! 'मक्का पैक्ट' पर 24 घंटे में बदल गए सुर, फिर हुई अंतरराष्ट्रीय फजीहत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment