Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी SP ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:जवानों की फिटनेस पर दिया जोर, मेस से लेकर शस्त्रागार तक जांचा

    6 hours ago

    2

    0

    अमेठी एसपी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को फिटनेस और साफ वर्दी के निर्देश दिए, साथ ही मेस में बैठकर भोजन भी चखा। एसपी सरवणन टी. ने परेड ग्राउंड में आयोजित इस परेड का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराई गई। इस परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के अलग-अलग थानों व शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी और अच्छी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का दौरा किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत कई जगहों का निरीक्षण किया। मेस में बने खाने की गुणवत्ता, स्वाद और साफ-सफाई जांचने के लिए एसपी ने खुद जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा, 112 पीआरवी और थानों के वाहनों में भीड़ व दंगा नियंत्रण के उपकरण भी चेक किए गए। पुलिस लाइन के अलग-अलग रजिस्टरों और रिकॉर्ड्स की जांच कर उन्हें अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर और प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में बच्चों के लिए खाना लेने उतरा एयरफोर्स जवान:पत्नी सोचती रही दूसरे कोच में होगा, फिर मिली मौत की खबर
    Next Article
    सहारनपुर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट में हो सकती है सुनवाई:प्रयागराज में ओवैसी की पार्टी आज करेगी विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment