Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली-मुजफ्फरनगर के 3 युवक रूस में 43 दिन से लापता:30 जुलाई की रात हुई थी आखिरी बात, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    6 hours ago

    2

    0

    रूस में भाषा विज्ञान की पढ़ाई करने गए तीन भारतीय युवक 30 जुलाई से लापता हैं। इनमें शामली के हसनपुर लुहारी निवासी आशु सैनी, मुजफ्फरनगर के गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा और पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर शामिल हैं। तीनों मॉस्को स्टेट लिंग्विस्टिक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए रूस गए थे। परिजनों के मुताबिक, 30 जुलाई की रात तीनों से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उनके मोबाइल बंद हैं और कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि 30 जुलाई की रात करीब 10:32 से 10:40 बजे के बीच तीनों युवकों से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया। परिवारों ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिलने से उनकी चिंता बढ़ती गई। स्टडी वीजा पर रूस भेजने का आरोप परिजनों के अनुसार, हाइपर वीजा के संचालक आकाश भारद्वाज ने तीनों युवकों को करीब 3.70 लाख रुपए लेकर स्टडी वीजा पर रूस भेजा था। रूस पहुंचने के बाद शुरुआती दिनों में तीनों की परिवार से नियमित बातचीत होती रही। इससे परिजनों को उनकी पढ़ाई और वहां रहने को लेकर कोई चिंता नहीं थी। एजेंट से जानकारी मांगी तो संपर्क भी बंद युवकों के लापता होने के बाद परिजनों ने एजेंट आकाश भारद्वाज से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी मांगी। परिवारों का आरोप है कि शुरुआत में एजेंट ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजन बोले- युवकों को जल्द तलाशा जाए तीनों युवकों के परिवार अब उनकी सकुशल वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से रूस में युवकों की तलाश कराने और उनकी स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। तीनों परिवार लगातार संपर्क टूटने के कारण परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छुट्‌टी से लौटे सिपाही ने कमरे में किया सुसाइड:खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव, पुलिस लाइन में मेस मुंशी था; मां-बाप का इकलौता बेटा था
    Next Article
    ट्रेन में बच्चों के लिए खाना लेने उतरा एयरफोर्स जवान:पत्नी सोचती रही दूसरे कोच में होगा, फिर मिली मौत की खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment