Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30°C तक जाएगा आज दिन का तापमान:सुबह-शाम की सर्दी घटी, अगले 5 दिन तक बढ़ती जाएगी गर्मी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज धूप खिली हुई है। सुबह 8 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर तक पारा 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम पूरी तरह साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम आर्द्रता 50 और अधिकतम 70 दर्ज की गई। मंगलवार को लखनऊ का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगी गर्माहट आज सुबह से तापमान में 19 डिग्री से शुरुआत के बाद सुबह 9 बजे तक तापमान 23 डिग्री और 10 बजे तक 26 डिग्री पहुंच सकता है। दोपहर 12 बजे तक पारा 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हल्की हवा भी चलती रहेगी। आने वाले दिनों में बढ़ता जाएगा तापमान मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और दोपहर में गर्मी का असर तेज महसूस होगा। इस समय सुबह-शाम बनी हुई हल्की ठंड भी घटती जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    151 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा आज:चेकिंग के बाद अंदर भेजा गया, पहली शिफ्ट में हाई स्कूल के 50375 स्टूडेंट देंगे एग्जाम
    Next Article
    अंबेडकरनगर में खुले बिजली के तार:रिवैंप योजना के बावजूद सुरक्षा जाली नहीं, अधिकारी बोले- जल्द लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment