Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    151 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा आज:चेकिंग के बाद अंदर भेजा गया, पहली शिफ्ट में हाई स्कूल के 50375 स्टूडेंट देंगे एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में आज बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 151 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है प्रथम पाली में 50,375 परीक्षार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्हें पेन, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। बालकों की चेकिंग पुरुष अध्यापकों द्वारा और बालिकाओं की चेकिंग महिला अध्यापकों द्वारा की जा रही है। गोंडा जिले को अतिसंवेदनशील श्रेणी में घोषित किया गया है, जिसके चलते नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और उन्हें 8:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं। गोंडा पुलिस प्रशासन ने इस बड़ी परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसमें 17 थानाध्यक्ष, दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यूपी एसटीएफ और स्थानीय एलआईयू विभाग भी जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना डिग्री एलोपैथिक इलाज, दो पर FIR:बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा
    Next Article
    30°C तक जाएगा आज दिन का तापमान:सुबह-शाम की सर्दी घटी, अगले 5 दिन तक बढ़ती जाएगी गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment