Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    35 करोड़ की कीमत से 65 चौराहों पर लगेंगे कैमरे:कानपुर मेट्रो स्टेशनों के आसपास से हटेगा अतिक्रमण, नगर निगम में हुई मीटिंग

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 35 करोड़ की कीमत से 65 नए चौराहों पर नए कैमरे लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को यातायात डायवर्जन, मोबिलिटी प्लान और मेट्रो स्टेशनों के समीप पार्किग के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में हुई। नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी ने बताया कि 65 नवीन चौराहों पर आईटीएमएस ट्रैफिक का नया शेटअप लगाए जाने के लिए सीएमवीएनवाई (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना ) के बजट से प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि इन 65 नवीन चौराहों पर आईटीएसआई व्यवस्था हेतु डीसीपी ट्रैफिक को चौराहों की सूची भेज दी जाए। विभागों को योजना देगी पुलिस एडीसीपी ट्रैफिक कपिल देव सिंह ने कहा- यातायात व्यवस्था के कुशल प्रबन्धन के लिए शार्ट टर्म और लॉग टर्म योजनान्तर्गत प्लान सम्बन्धित विभागों को प्रेषित करेंगी, जिससे जो कार्य तत्काल होने वाले हो, उसे शीघ्र प्राथमिकता पर कराया जाएं। इन योजनाओं में जेब्रा क्रासिंग, व्हाइट पेन्ट, थामोप्लस्ट, कोन आदि शामिल हैं। सिटी मोबिल्टी प्लान किया गया प्रस्तुत बैठक में भारत सरकार द्वारा नामित संस्था राइट्स नई दिल्ली द्वारा सिटी मोबिल्टी प्लान हेतु तैयार किये गये डीपीआर का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस प्रस्तुतीकरण में यातायात प्रबन्धन, मेट्रो स्टेशन के आसपास की पार्किंग व्यवस्था, मैट्रो के लास्ट माई कनेक्टीवटी के प्लान को भी दर्शाया गया। शहर को जोड़ने वाली लिंक रोड के प्लान को दर्शाया गया। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि तत्काल सिटी मोबिल्टी प्लान को सभी विभागों को शेयर कर दिया जाये तथा अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित करें। मेट्रो स्टेशन के आसपास हटेगा अतिक्रमण अधिशषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एनएच डिवीजन द्वारा कहा गया कि मेट्रो के ज्यादातर स्टेशन एनएचएआई की रोड पर बने है, जिस पर अतिक्रमण बहुत हो रहा है, यह अत्यन्त आवश्यक है कि इसे हटाया जाये। नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग एनएच के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया कि आप मेट्रो स्टेशन के आसपास के अतिक्रमण के चिन्हाकन करते हुए औपचारिकतायें पूर्ण करा ले, अतिक्रमण हटाये जाते समय नगर निगम अपेक्षित सहयोग करेगा। फुटपाथ पर पार्किंग से लग रहा जाम सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मनोज कुमार द्वारा कहा गया कि मेट्रो कारपोरेशन द्वारा प्रत्येक स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर पार्किंग बना दी गयी है, जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, पैदल चलने का मार्ग भी नहीं मिल पाता है। इस पर मैट्रो कारपोरेशन के अधिकारी ने कहा कि लास्ट माई कनेक्वटी करने हेतु फुटपाथ का उपयोग करते हुए पार्किंग बनाना हमारे प्लान में है। नगर आयुक्त ने कहा कि यातायात विभाग द्वारा जिन चौराहो पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसे नगर निगम को बताये, जिससे उसका सर्वे कराकर निस्तारण कराये। बैठक में ए़डीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा, चीफ इंजीनियर नगर निगम एसएफए जैदी, चीफ इंजीनियर सिविल, उप्र मेट्रो कारपोरेशन सुनील कुमार आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औद्योगिक इकाइयों पर संयुक्त टीम का छापा:कानपुर देहात में साईं बाबा पॉलिमर से टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए
    Next Article
    जालौन में हक की बात, छात्राओं ने रखी समस्याएं:डीएम ने अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment