Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में हक की बात, छात्राओं ने रखी समस्याएं:डीएम ने अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में गुरुवार की शाम को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने छात्राओं, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मडोरा की कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा ने विद्यालय में चिकित्सक की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में छात्राओं पल्लवी (कक्षा 7) एवं अर्चना (कक्षा 8) ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने विद्यालय परिसर में वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या प्रमुखता से रखी। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ कर स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि आगामी वर्षा से पूर्व समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्य रजनी खरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़कर उन्होंने झोला एवं झंडा निर्माण जैसे कार्यों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित किया और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं। वहीं ग्राम अमगोहा की अनिता यादव ने गांव में हैंडपंप पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप को मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक महिला और बालिका को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिल सके। साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    35 करोड़ की कीमत से 65 चौराहों पर लगेंगे कैमरे:कानपुर मेट्रो स्टेशनों के आसपास से हटेगा अतिक्रमण, नगर निगम में हुई मीटिंग
    Next Article
    भारत में गैस और तेल की कोई कमी नहीं:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कमी देश में नहीं अखिलेश यादव के दिमाग में है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment