Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 बिस्वा जमीन वाले किसान उठा सकेंगे योजना का लाभ:मऊ में संकर सब्जी की खेती को बढ़ावा, 75 से 90% तक अनुदान

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को संकर शाकभाजी, मसाला और फूल की खेती के लिए अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग ने वित्तीय वर्ष में इन किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अनुदान योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास न्यूनतम चार बिस्वा भूमि उपलब्ध है, भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा संचालित इस योजना में विभिन्न फसलों के लिए लागत का 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक प्रोत्साहन अनुदान निवेश के रूप में प्रदान किया जाएगा। निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद के लिए 49 हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु 19.72 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। संकर शाकभाजी बीज उपलब्ध योजना में कद्दू वर्गीय फसलें जैसे लौकी, करेला, तरोई, खीरा के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च एवं समेकित कीट प्रबंधन (आई.पी.एम.) आधारित खेती को भी शामिल किया गया है। शासन स्तर से चयनित फर्मों के माध्यम से किसानों को गुणवत्तायुक्त संकर शाकभाजी बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। योजना का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक किसानों को पंजीकरण हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, खतौनी की प्रमाणित छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का फोटो जमा करना होगा। नकदी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आउटसोर्सिंग के माध्यम से एक उद्यान सहायक भी नियुक्त किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन किसानों को नकदी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर उनकी वर्षभर आय सुनिश्चित करना तथा उनके जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। उद्यान विभाग ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक अभिलेखों सहित पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हंसवर में भूमि विवाद, सीमांकन पिलर उखाड़े गए:विरोध करने पर की गई मारपीट, चार नामजद पर केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment