Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हंसवर में भूमि विवाद, सीमांकन पिलर उखाड़े गए:विरोध करने पर की गई मारपीट, चार नामजद पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर बाजार में भूमि विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए सीमांकन पिलर को उखाड़ने और इसका विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हंसवर निवासी पंकज साहू पुत्र राम अछैवर ने अपनी पत्नी सरिता के नाम हंसवर में लगभग एक बिस्वा भूमि की रजिस्ट्री करवाई थी। नामांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के लिए पिलर लगाए गए थे। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी पीड़ित पंकज साहू के अनुसार, 25 जुलाई को गांव के महेंद्र (पुत्र कल्लू), यशोदा (पत्नी महेंद्र), चंदा (पुत्री महेंद्र) और आलोक (पुत्र महेंद्र) ने सीमांकन के पिलर उखाड़ दिए। अगले दिन, जब पंकज साहू ने इस पर आपत्ति जताई और कारण पूछा, तो कथित आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पंकज के साथ मौजूद गुड्डू को भी पीटा गया। पंकज साहू ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने के साथ-साथ झूठे दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद, पंकज साहू ने हंसवर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल व्यक्ति को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:जौहर यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर तो नहीं करेंगे बर्दाश्त, सपा विधायक आलमबदी को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    4 बिस्वा जमीन वाले किसान उठा सकेंगे योजना का लाभ:मऊ में संकर सब्जी की खेती को बढ़ावा, 75 से 90% तक अनुदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment