Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 करोड़ की निर्माणाधीन टंकी नदी में समाई, VIDEO:बरेली में 4 सेकेंड में ढही; 4 दिन पहले बाउंड्रीवॉल बही थी, SDM मौके पर पहुंचीं

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में 4 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। मंगलवार सुबह नदी में तेज बहाव के चलते कटान तेजी से हुआ। टंकी हिलने लगी और देखते ही देखते 4 सेकेंड में नदी में ढह गई। 4 दिन पहले ही इसकी बाउंड्रीवाल बह गई थी। जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि मौके पर पहुंचीं और अफसरों और ग्रामीणों से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत 2023 से टंकी का निर्माण चल रहा था। इसका ढांचा तैयार हो चुका था, जबकि टंकी लगाने का काम बाकी था। पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर का है। 3 तस्वीरें देखिए- एक हफ्ते में 100 मीटर नदी ने किया कटान टंकी का फाउंडेशन, परिसर, कमरा और गेट का काम हो चुका था। गांव के 70% घरों में पानी की टोंटियां लगाई जा चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, टंकी बनाने से पहले इंजीनियरों ने सर्वे किया था, लेकिन उन्होंने नदी के कटान का ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान शमशुल खां ने कहा- एक हफ्ते पहले नदी टंकी से 100 मीटर दूर थी। लेकिन कटान इतनी तेजी से हुआ कि 4 दिन पहले टंकी की बाउंड्रीवाल नदी में समा गई। इसके बाद अफसर मौके पर पहुंचे और सोलर पैनल, डीजी, स्कॉडा व जनरेटर समेत जरूरी सामान सुरक्षित कराया। प्रधान बोले- अफसरों को चेताया था, फिर भी नहीं सुनी ग्राम प्रधान ने बताया- हमने अफसरों से कहा था कि कटान रोकने के लिए पिचिंग (कटान रोकने के लिए सुरक्षा परत) नहीं कराई गई तो टंकी भी बह जाएगी, लेकिन अफसरों ने हमारी बात नहीं सुनी। आज आखिरकार टंकी बह गई। समय रहते काम कराया जाता तो शायद टंकी बच सकती थी। जब टंकी बननी शुरू हुई, नदी 500 मीटर दूर थी ग्राम प्रधान ने कहा- जब टंकी के लिए जमीन चुनी गई थी, तब किच्छा नदी करीब 500 मीटर दूर थी। पिछले दो-तीन साल में लगातार कटान के कारण नदी धीरे-धीरे टंकी के करीब आती गई। अभी नदी उफान पर है और तेजी से कटान हो रहा है। ग्रामीण बोले- नई टंकी जल्द बनाई जाए ग्रामीणों का कहना है कि नदी का रुख पिछले दो-तीन साल से लगातार बदल रहा था और कटान टंकी की तरफ बढ़ रहा था। ऐसे में टंकी ऐसी जगह बनानी चाहिए थी, जहां कटान का खतरा न हो, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों की मांग है कि नई जगह पर टंकी का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। --------------- ये खबर भी पढ़िए… बरेली में 3 दोस्त नदी में बाइक समेत बह गए:तेज बहाव में पुल पार कर रहे थे, काफी देर तक तैरे, निकल नहीं पाए; VIDEO बरेली में अरिल नदी के तेज बहाव में तीन दोस्त बाइक समेत बह गए। तीनों बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे। भारी बारिश की वजह से नदी का पानी पुल से 2 फीट ऊपर बह रहा था। तेज बहाव में अचानक बाइक बेकाबू हो गई और फिसलकर नदी में गिर गई। बाइक साथ तीनों दोस्त पानी में गिर गए। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद ढहाने पर योगी पर टिप्पणी करने वाली हुदा गिरफ्तार:कहा था- मस्जिद शहीद की गई, चुप नहीं बैठेंगे; रियाद में जन्म, आप नेता रहीं
    Next Article
    'मरना पसंद करूंगा, डरपोक जज कहलाना नहीं’:36 दोषियों को फांसी सुनाने वाले यूपी के जज ने लिखा- डरने से अच्छा इस्तीफा दे दूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment