Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिद ढहाने पर योगी पर टिप्पणी करने वाली हुदा गिरफ्तार:कहा था- मस्जिद शहीद की गई, चुप नहीं बैठेंगे; रियाद में जन्म, आप नेता रहीं

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराए जाने को लेकर सीएम योगी पर टिप्पणी की थी। सोमवार शाम वह सर्किट हाउस में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में पहुंचीं। अंदर जाने की जिद करने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। हुदा ने 2 दिन पहले कहा था- मुसलमानों की मस्जिद शहीद की गई है। यह क्रिमिनल एक्टिविटी है। आखिर मस्जिद गिराने का हक किसने दिया? पूरा मुस्लिम समाज ऐसे लोगों के खिलाफ खड़ा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। वीडियो सामने आने के बाद वकील दुष्यंत सिंह ने सोमवार सुबह थाना सदर बाजार में उनके खिलाफ शिकायत की थी। हुदा जरीवाला आम आदमी की प्रवक्ता रह चुकी हैं। BBC लंदन में भी काम कर चुकी हैं। अभी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर बताती हैं। हुदा के मामा डॉ. अजीज कुरैशी कांग्रेस के सीनियर नेता थे। वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश (अतिरिक्त कार्यभार) और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल रहे थे। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा देने वाले बिल को मंजूरी दी थी। वकील बोले- जरीवाला के बयान से लोगों में आक्रोश हुदा जरीवाला के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील दुष्यंत सिंह ने कहा- हुदा ने कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद हटाने की कार्रवाई पर प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी की। सीएम के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कहीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। उनके बयान से लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते मैंने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से अपील है कि हुदा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पिता रियाद में रहते थे, जन्म और शुरुआती शिक्षा वहीं हुई 3 दिन पहले ढहाई गई मस्जिद, नीचे मिला कुआं सहारनपुर में 5 सितंबर को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए गिरा दिया था। 16 घंटे तक 6 बुलडोजर चले। रविवार सुबह मलबा हटाने पर नीचे कुआं मिला। सोमवार सुबह ASI की टीम जांच के लिए पहुंची। 3 अफसरों ने कुएं के अंदर उतरकर जांच की और फीता डालकर गहराई मापी। अफसर ने कहा- कुआं 200 से 250 साल पुराना हो सकता है। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद गिराई गई। मस्जिद पक्ष का आरोप है कि उसे हाईकोर्ट में अपील का मौका नहीं दिया गया। वकील बाबर वसीम ने कहा- कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने दावा किया- यहां पहले मंदिर रहा होगा। उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। जानिए क्यों गिराई गई मस्जिद मस्जिद ढहाने पर किसने क्या कहा, पढ़िए ------------------------- ये भी पढ़ें- UP की सरकारी भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' नहीं:खाली रह जाते हैं पद; 6 राज्यों में 25% तक बनती है 'एक्स्ट्रा लिस्ट' यूपी में सरकारी नौकरियों की भर्ती में 'वेटिंग लिस्ट' का नियम नहीं है। इससे हर भर्ती में हजारों पद खाली रह जाते हैं। ये 3 तरह के पद होते हैं। पहला- जिन पर चयनित अभ्यर्थी जॉइनिंग नहीं लेता। दूसरा- जॉइनिंग के एक साल के अंदर नौकरी छोड़ देता है। तीसरा- किसी गलती की वजह से विभागीय जांच के बाद नौकरी से हटा दिया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 3 दोस्त नदी में बाइक समेत बह गए:तेज बहाव में पुल पार कर रहे थे, काफी देर तक तैरे, निकल नहीं पाए; VIDEO
    Next Article
    4 करोड़ की निर्माणाधीन टंकी नदी में समाई, VIDEO:बरेली में 4 सेकेंड में ढही; 4 दिन पहले बाउंड्रीवॉल बही थी, SDM मौके पर पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment