Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की थी, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके खुद ने सुसाइड किया

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं। करीब 4 महीने पहले सचेंडी थाने में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी। तब युवती ने खुद को बालिग बताते हुए मायके जाने से इनकार कर दिया था। वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे। 5 दिन पहले दोनों कानपुर वापस लौटे और किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे। मंगलवार को कमरे में दोनों की लाश मिली। अब पुलिस पुराने दोनों के मोबाइल और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। तीन साल से दोनों का अफेयर चल रहा था सचेंडी के छत्तीसकला पुरवा गांव के रहने वाला सौरभ सविता (23) का अपनी चचेरी बहन रानी (20) से करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। सौरभ पिता नरेश के साथ सैलून की दुकान पर काम करता था। परिवार में मां कमला, बड़ा भाई छोटू और छोटा भाई शिवा हैं। सौरभ तीन भाइयों में मंझला था। शालिनी उर्फ रानी का घर सौरभ के घर के सामने था। उसके पिता रामेश्वर सब्जी बेचते हैं। परिवार में मां पिंकी, भाई आलोक और छोटी बहन संध्या हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। थाने में पंचायत हुई, दोनों ने साथ रहने का फैसला किया 1 अप्रैल 2026 को सचेंडी थाने में दोनों परिवारों के बीच कई घंटे तक पंचायत चली। इसका वीडियो भी सामने आए है। एक वीडियो में दिख रहा है कि शालिनी ने पुलिस के सामने कहा कि मैं 19 साल की हूं, बालिग हूं और अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हूं। जब पुलिस ने पूछा कि क्या वह किसी दबाव में यह बात कह रही है, तो उसने जवाब दिया- नो सर। वहीं, सौरभ ने भी पुलिस के सामने वादा किया था कि मैं पूरी जिंदगी शालिनी का साथ निभाऊंगा। उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाऊंगा। पंचायत के दो वीडियो सामने आए हैं। इसके अलावा वीडियो शालिनी की मां पिंकी का सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं मैंने बेटी को काफी समझाया, लेकिन वह किसी भी कीमत पर सौरभ के साथ ही जाना चाहती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सौरभ और उसके परिवार ने मेरी बेटी का ब्रेनवॉश किया है। घर से भागकर शादी की पुलिस के मुताबिक, सौरभ और शालिनी ने परिवार की जानकारी के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों घर छोड़कर चले गए थे। जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो सचेंडी पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और समझौते की कोशिश हुई। लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे। बालिग होने के कारण आखिरकार उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी गई। थाने से जाने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। पांच दिन पहले लौटे, किराये के कमरे में रहने लगे करीब पांच दिन पहले दोनों कानपुर लौटे, लेकिन अपने-अपने घर नहीं गए। सौरभ ने अपने एक परिचित की मदद से बर्रा-7 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर कमरा किराये पर लिया। दोनों वहीं रह रहे थे। मंगलवार को उसी कमरे में शालिनी का शव जमीन पर मिला, जबकि सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि सौरभ ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। मंगलवार को सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल, बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। कमरे में शालिनी का शव चटाई पर पड़ा था, जबकि सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें सहारनपुर में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर पथराव:जवानों ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को पीटा; हाईवे जाम किया था सहारनपुर के देवबंद में मंगलवार शाम 17 साल के लड़के की हत्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत: नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे थे
    Next Article
    झांसी में यात्रियों से भरी बस खड़े डंपर में घुसी:ड्राइवर समेत 2 की मौत, 30 घायल; बस काटकर निकाले गए यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment