Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत: नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बोलेरो पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हैं। हादसा मंगलवार रात करीब 12:40 बजे निवाड़ी में हुआ। हादसे में रमेश पुत्र छोटेलाल, रतन पुत्र भजनलाल और सरजीत पुत्र खुशीराम की मौत हो गई। तीनों राजस्थान के अलवर जिले के कलगांव के रहने वाले थे। महिपाल नाम के शख्स ने नई बोलेरो खरीदी थी, इसी की पूजा कराने और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा आव्यान मौत केस-10 पेज की जांच रिपोर्ट: जल विभाग के 3 अफसरों की लापरवाही तय ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 के कलाधाम सोसाइटी में 6 साल के आव्यान की गड्ढे में डूबने से हुई मौत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्राधिकरण की दो सदस्यीय जांच समिति ने अपनी 10 पेज की रिपोर्ट एसीईओ सुनील कुमार सिंह को सौंप दी। रिपोर्ट में जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक की लापरवाही तय की गई है। अब रिपोर्ट सीईओ रवि कुमार एनजी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। जांच में सामने आया कि ग्रीन बेल्ट में बनने वाले नलकूप की बोरिंग बिना अनुमति सोसाइटी परिसर के अंदर शुरू करा दी। आरडब्ल्यूए से भी कोई अनुमति नहीं ली गई और न ही सोसाइटी के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। प्राधिकरण अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में पत्नी का गला घोंटकर पति फंदे से लटका: 4 महीने पहले लव मैरिज की, बोली थी- हम बालिग हैं, परिवार से मतलब नहीं कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या करके सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले सौरभ और रानी ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे थे। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए मायके जाने से इनकार कर दिया था। वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे। 5 दिन पहले दोनों कानपुर वापस लौटे और किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे। मंगलवार को कमरे में दोनों की लाश मिली। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… पानी की टंकी में गिरने से युवक की मौत: सहानपुर में बेटा माइक पर कहता रहा-पापा नीचे आ जाओ सहारनपुर में 30 साल के एक युवक की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। युवक की पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे युवक पत्नी से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह कॉलोनी में बनी 90 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे काफी देर तक समझाकर नीचे उतारने की कोशिश करती रही। जब वह नहीं माना तो पुलिस ने माइक से उसके बच्चे को आवाज लगाने के लिए कहा। बच्चे ने माइक पर कहा- पापा, नीचे आ जाओ। इसी दौरान युवक अचानक से गायब हो गया। पहले लोगों को लगा कि वह टंकी पर कहीं छिप गया है। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन से उसकी तलाश की। करीब 7 बजे युवक पानी की टंकी के अंदर गिरा दिखा। टंकी जर्जर होने की वजह से उस पर कोई चढ़ नहीं सका। इसके बाद टंकी का पानी खाली कराके शव निकाला गया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में VIP-मूवमेंट पर नो-व्हीकल जोन:संत रविदास मंदिर के रूट डायवर्ट, 40 चौराहों पर प्रतिबंध; श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग तय
    Next Article
    4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की थी, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके खुद ने सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment