Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 अगस्त से गाजियाबाद में बसों का डायवर्जन:कांवड़ यात्रा के चलते दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास वाहनों की एंट्री बंद

    15 hours ago

    1

    0

    कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सख्त कर दी है। अगले दो दिनों में कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। वहीं, 5 अगस्त की सुबह से रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। पुलिस ने मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली रोड पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इन मार्गों पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की स्थिति बन सकती है। इन रास्तों से नहीं चलेंगी बसें सीमापुरी बॉर्डर और तुलसी निकेतन की ओर से आने वाली रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन बसों को गाजीपुर मंडी, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। बुलंदशहर की ओर से आने वाली बसों का संचालन लालकुआं से होगा। वहीं, आनंद विहार और कौशांबी से गाजियाबाद आने वाली बसों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध 5 अगस्त की सुबह से 12 अगस्त की रात तक दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। चौधरी मोड़, रेलवे रोड कट, दिल्ली जूस कॉर्नर, बजरिया, हापुड़ तिराहा, जरसीपुरा, गौशाला फाटक और कैला भट्ठा की ओर से मंदिर जाने वाले सभी दोपहिया और हल्के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर पुलिस ने एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर इन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा, ताकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों। वीवीआईपी और भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था हिंडन एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आगमन होने की स्थिति में उनके वाहनों को वजीराबाद रोड और एलिवेटेड रोड के जरिए दिल्ली भेजा जाएगा। मेरठ और हापुड़ की ओर से आने वाले वीवीआईपी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (एनएच-9) से गुजरेंगे। वहीं, दिल्ली, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें एनएच-9, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से होकर भेजा जाएगा। इसके अलावा लोनी बॉर्डर, सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, खोड़ा, सेक्टर-62, एनएच-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत कई मार्गों पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस की अपील गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और बिना आवश्यक काम के दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र की ओर जाने से बचें। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दुकान के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी:9.20 लाख रुपए कैश और चांदी की बुर्राक चुराकर ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    Gen-Z को पसंद नहीं आ रहे ज्यादा 'इमोशनल' दोस्त:क्लोज होने पर 'चेप' बोलते, गोरखपुर में साइकोलॉजिस्ट बोलीं- ट्रस्ट इश्यूज ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment