Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दुकान के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी:9.20 लाख रुपए कैश और चांदी की बुर्राक चुराकर ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी में बदमाशों ने एक दुकान के ताले तोड़कर लगभग 11 लाख का माल चोरी कर लिया। वे 9.20 लाख रुपए कैश समेत आधा किलो वजनी चांदी की बुर्राक चुराकर ले गए। जब कारोबारी सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सैंयर गेट बाहर मोहल्ले की है। सोसाइटी का पैसा रखा था सैंयर गेट बाहर मोहल्ला निवासी शहीद पुत्र फकीर मोहम्मद ने बताया- मेरी घर में ही जनरल मर्टेंट की दुकान है। साथ ही सोसाइटी 42 लोगों का पैसा जमा करता हूं। यह लोग हर महीने 10-10 हजार रुपए जमा करते हैं। आम तौर पर 25 से 30 तारीख के बीच सोसाइटी का पैसा किसी न किसी एक सदस्य को दे दिया जाता है। इस बार पैसा नहीं दिया जा सका। सोसाइटी का 4.20 लाख रुपए दुकान में रखा था। बेटे शाहिद की आंखों के उपचार के लिए निकाले गए 5 लाख रुपए भी दुकान में रखे थे। दुकान खोली तो चोरी का पता चला शहीद ने आगे बताया- रोजाना की तरह शनिवार रात करीब 11.30 बजे दुकान बंद करके बगल में बने घर में सोने चले गए। आधी रात के बाद चोर दुकान के बगल लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर जा घुसे। दुकान के अंदर से पूरी नकदी और आधा किलो वजनी चांदी की बुर्राक उठाकर ले गए। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तब चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। हालांकि आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। इस वजह से कोई अहम सुराग भी नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस दुकानदार की ओर से बताए घटनाक्रम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की अभी छानबीन कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन में सोमवार को नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी:वाराणसी में रविवार को चलेंगी कक्षाएं, नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा नियम
    Next Article
    5 अगस्त से गाजियाबाद में बसों का डायवर्जन:कांवड़ यात्रा के चलते दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास वाहनों की एंट्री बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment