Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 लाख कैश, 4 तोला सोना-1 किलो चांदी चोरी:पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया, जांच शुरू।

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर में रखा बक्सा गायब था और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। उसमें रखा कैश और जेवरात भी गायब थे। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। 5 लाख कैश, 9 तोला सोना और 4 किलो चांदी चोरी जानकारी के अनुसार, सचेंडी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले जगमोहन एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी और तीन बेटे राहुल, रोहित और मनीष हैं। बड़ा बेटा राहुल पनकी के भौती क्षेत्र में रहता है, जबकि रोहित किसी काम से बाहर गया था। मनीष अपनी मां की दवा दिलाने के लिए मामा के यहां गया था और वहीं रुक गया था। घर पर मौजूद छोटी बहू भी दूसरे मकान में सोने चली गई थी। जगमोहन ने बताया- वह रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद आंगन में सो गए थे। देर रात चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़ा और अलमारी के लॉकर से करीब पांच लाख रुपये नकद, करीब नौ तोला सोना और लगभग चार किलो चांदी चोरी कर ले गए। चोर जाते समय बक्से को खेत में फेंक गए। सुबह उठने पर जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। नकदी फैक्ट्री में बांटने के लिए लाई गई थी एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकदी फैक्ट्री में बांटने के लिए लाई गई थी और अगले ही दिन चोरी हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वसीम राईन बोले- ईरान में सुन्नियों के लिए मस्जिद नहीं:शिया-सुन्नी एकता पर सवाल उठाए, भारत की तारीफ की
    Next Article
    चैत्र नवरात्र: बढ़पुर देवी मंदिर में तैयारियां तेज:मंदिर में रंगाई-पुताई और सजावट का काम जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment