Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक की डिग्गी से 5.60 लाख रुपए की चोरी:बहन की शादी के लिए निकाले थे बैंक से पैसे, चोर CCTV में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर थाना इलाके में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। बहन की शादी की तैयारी में जुटे एक युवक की बाइक की डिग्गी से बाइक सवार अज्ञात चोरों ने 5 लाख 60 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक काजी टोला निवासी आफताब पुत्र मन्नू की बहन की शादी आगामी 12 अप्रैल को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए आफताब मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे कस्बे के इंडियन बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपये और बैंक ऑफ इंडिया से 4 लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। कुल 5 लाख 60 हजार रुपये उसने अपनी बाइक की डिग्गी में रखे थे। इसी दौरान युवक आफताब वर्मा प्रिंटिंग प्रेस के पास रुका और शादी के कार्ड देखने के लिए दुकान के अंदर चला गया। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार चोरों ने बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर उसमें रखी पूरी नगदी पार कर दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब आफताब वापस लौटा और डिग्गी खोली तो पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के दुकानों और बैंकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया है। पीड़ित आफताब ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से यह रकम बहन की शादी के लिए जुटाई थी। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने सीसीटीवी में कैद बाइक और बदमाशों की सुरागरसी कर मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1200 सौ रुपए के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा...अधेड़:औराई में 440 वोल्ट के तार पर झूलने लगा, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित नीचे उतारा
    Next Article
    इमामबाड़ा के पास स्कूटी से नगदी भरा बैग चोरी:अपाचे सवार तीन बदमाश फरार, गुटखा व्यापारी के साथ हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment