Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी के सामने आपत्तिजनक रील बनाई:बहराइच में आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक सीज

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच में एक युवक को पुलिस चौकी के सामने आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। युवक की बाइक भी जब्त कर ली गई है। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त घंटाघर इलाके में स्थित पुलिस चौकी चौक के सामने हुई। युवक ने यहां आपत्तिजनक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया था। मंगलवार को रील के वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई। चौक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक की पहचान नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी कामिल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमामबाड़ा के पास स्कूटी से नगदी भरा बैग चोरी:अपाचे सवार तीन बदमाश फरार, गुटखा व्यापारी के साथ हुई घटना
    Next Article
    हरदोई को करोड़ों की विकास योजनाओं की स्वीकृति मिली:पेयजल, तालाब और पार्क विकास परियोजनाओं को मंजूरी, 135.54 लाख का बजट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment