Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 मिनट की देरी पर डिलीवरी-बॉय को पीटा, VIDEO:मेरठ में घर के अंदर खींचकर ले गया, लात-घूंसे मारे

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में ऑर्डर में महज 5 मिनट की देरी होने पर डिलीवरी बॉय की एक युवक ने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उसे कमरे में खींचकर ले गया और मारपीट की। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी मौजूद रही। मामला जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर शहर के गंगा हाइट्स बिल्डिंग का है। मारपीट के इस मामले का CCTV वीडियो भी सामने आया है। उधर, मारपीट के विरोध में शनिवार सुबह करीब 8 बजे 20 से अधिक डिलीवरी बॉय भावनपुर थाने पहुंचे और धरना देने लगे। उन्होंने ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वे धरने से नहीं उठेंगे। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बॉय की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ICICI बैंक का मैनेजर बताया जा रहा। 3 तस्वीरें देखिए… साढ़े 3 मिनट का CCTV वीडियो सामने आया डिलीवरी बॉय से मारपीट की घटना का साढ़े 3 मिनट का CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे एक डिलीवरी बॉय गंगा हाइट्स बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। वह फ्लैट की बेल बजाता है। दरवाजा खुलने पर अंदर से युवक बाहर आता है। इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक होती है। तभी एक महिला भी बाहर आ जाती है। वह युवक की पत्नी बताई जा रही। युवक डिलीवरी बॉय को करीब 10 चांटे और 2 घूंसे मारता है। इसके बाद उसे कमरे के अंदर ले जाता है। करीब 6 मिनट बाद डिलीवरी बॉय कमरे से बाहर निकलकर वहां से चला जाता है। ऑर्डर लेट होने पर पीटा, कहा- झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा डिलीवरी बॉय अमित यादव ने बताया- ऑर्डर लेट होने पर कस्टमर का फोन आया था। मैंने कहा कि ऑर्डर 5 मिनट लेट है। उन्होंने कहा कि 15 मिनट लेट हो चुका है। मैंने कहा कि आपके ऐप पर ऐसा शो कर रहा होगा। मैंने कस्टमर से कहा कि ऑर्डर तैयार होते ही लेकर आ जाऊंगा। उन्होंने कहा- घर आ जा, फिर बताता हूं। अमित के मुताबिक, घर पहुंचते ही आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसका फोन भी छीन लिया। इसके बाद उसे कमरे के अंदर ले गया और वहां भी मारपीट की। उन्होंने कहा कि मेरी बीवी खड़ी है और तू उसके साथ बदतमीजी कर रहा है। तेरे ऊपर रेप का केस लगा दूंगा। तूने उसे छेड़ा है। अमित ने बताया कि वह करीब एक साल से डिलीवरी का काम कर रहा है और साथ में 12वीं की पढ़ाई भी कर रहा है। उसके मुताबिक, मारपीट करने वाला युवक खुद को ICICI बैंक का मैनेजर बता रहा था। डिलीवरी कर्मचारियों ने काम बंद किया डिलीवरी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आईडी बंद रखेंगे और ऑर्डर डिलीवर नहीं करेंगे। भावनपुर थानाध्यक्ष जोगिंदर ने बताया- पीड़ित अमित यादव की तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सेल्फी लेकर 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका:आगरा में चलती बाइक पर भिड़े पति-पत्नी, 3 दिन बाद बच्ची का बर्थडे था आगरा में एक पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इससे पहले उसने बेटी के साथ सेल्फी भी ली। बेटी को फेंकने के बाद पिता अपनी पत्नी को नदी में धक्का देने लगा। महिला के चिल्लाने पर पुल से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर युवक की मौत:स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बूंदी लेने जा रहा था; लिफ्ट लेकर बैठा था
    Next Article
    अबान की मौत पर इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडियो पर ट्रोल:कभी पढ़ा था- सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, 2014 से 2020 साथ रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment