Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर युवक की मौत:स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बूंदी लेने जा रहा था; लिफ्ट लेकर बैठा था

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बूंदी लेने निकले 25 साल के युवक की ट्रैक्टर के पहिए और मडगार्ड के बीच फंसकर मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर बैठा था। गड्ढे में पहिया जाने से ट्रैक्टर उछला तो पहिए और मडगार्ड के बीच आ गया। उसका सिर पहिए के एक तरफ और बाकी शरीर दूसरी तरफ फंस गया। पहिया जाम होते ही ट्रैक्टर रुक गया। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और लोगों ने युवक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर पर पथराव किया, जिसके बाद उसकी पुलिस से झड़प हो गई। पहले 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... घुसुआपुर गांव का रहने वाला अभिषेक कुमार राजपूत (25) पुत्र रघुनाथ राजपूत खेती करता था। स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के बच्चों ने बूंदी खाने की जिद की थी। अभिषेक बूंदी लेने करमुल्लापुर गांव जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर आता दिखा तो उसने उस पर लिफ्ट ले ली। ट्रैक्टर पर बड़ा साउंड सिस्टम लगा था और ड्राइवर तेज आवाज में गाने बजा रहा था। अभिषेक ट्रैक्टर के पीछे लगी लोहे की पटरी पर बैठ गया। इसके बाद ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने लगा। गड्ढे में पहिया जाने से उछला युवक करमुल्लापुर गांव के पास रजीपुर रोड पर अचानक ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे अभिषेक उछल गया। गिरने से बचने के लिए उसने चलते ट्रैक्टर के पहिए पर हाथ रख दिया। इसी दौरान वह पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गया। अभिषेक के फंसते ही ट्रैक्टर का पहिया जाम हो गया। यह देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। युवक को फंसा देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। अभिषेक का सिर पहिए के एक तरफ से बाहर निकला हुआ था, जबकि बाकी शरीर दूसरी तरफ फंसा था। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की पुलिस से झड़प हादसे की जानकारी मिलते ही अभिषेक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने की मांग की। इसी दौरान मृतक के भाई ने ट्रैक्टर पर पथराव कर दिया। इसे लेकर उसकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन घटनास्थल पर पहुंचे सिकंदरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत दुबे और जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 2 साल पहले हुई थी शादी, 4 महीने की बेटी अभिषेक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 2 साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तरपुरवा गांव में हुई थी। उसकी 4 महीने की बेटी है। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक खेती करता था। शनिवार सुबह घर के बच्चों ने बूंदी खाने की जिद की तो वह इसे लेने चला गया। बूंदी देने के बाद उसे खेत पर भी जाना था। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया- ट्रैक्टर चलाने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… सेल्फी लेकर 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका:आगरा में चलती बाइक पर भिड़े पति-पत्नी, 3 दिन बाद बच्ची का बर्थडे था आगरा में एक पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इससे पहले उसने बेटी के साथ सेल्फी भी ली। बेटी को फेंकने के बाद पिता अपनी पत्नी को नदी में धक्का देने लगा। महिला के चिल्लाने पर पुल से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्केस्ट्रा की रंजिश में कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या:प्रतापगढ़ में पत्नी बोली- पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाइयों को भी तड़पा-तड़पाकर मारो
    Next Article
    5 मिनट की देरी पर डिलीवरी-बॉय को पीटा, VIDEO:मेरठ में घर के अंदर खींचकर ले गया, लात-घूंसे मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment