Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 NCC कैडेट सम्मानित, सीओ ने किया परफॉर्मेंस ऑडिट:कुशीनगर में बेहतर नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया

    48 minutes ago

    1

    0

    कुशीनगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना में NCC 50 UP बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने शनिवार को कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने NCC परफॉर्मेंस ऑडिट के तहत कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन और गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्नल हरीश चंद्र ने कैडेट्स से संवाद किया और उन्हें बेहतर नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज पहुंचने पर NCC कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स की परेड, वर्दी की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने NCC से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की। कर्नल हरीश चंद्र ने कैडेट्स से उनके प्रशिक्षण के अनुभवों, विभिन्न कैंपों में भागीदारी और भविष्य की योजनाओं के संबंध में बातचीत की। कर्नल हरीश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि NCC केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं है। यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का एक सशक्त मंच है। बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स उपस्थित रहे उन्होंने कैडेट्स से पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कर्नल ने देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि NCC विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और नेतृत्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर के दौरे और मार्गदर्शन को कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी (एएनओ), कॉलेज के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स उपस्थित थे। कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी के साथ शादीशुदा महिला ने खाया जहर:कानपुर में अस्पताल पहुंचने से मौत, बॉयफ्रेंड आईसीयू में भर्ती; 2 साल से अफेयर था
    Next Article
    गोरखपुर में चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान लोग:आज कुछ जगह छाए रहे बादल, कहीं निकली तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment