Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी के साथ शादीशुदा महिला ने खाया जहर:कानपुर में अस्पताल पहुंचने से मौत, बॉयफ्रेंड आईसीयू में भर्ती; 2 साल से अफेयर था

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते महिला और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला शादीशुदा थी। उसका गांव के ही लड़के से करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों खेत पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की वजह की जांच कर रही है। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के बाहर खेत की है। पहले पति को छोड़ चुकी महिला के ससुर शिव बालक ने बताया कि महिला भानवती मूलरूप से फतेहपुर जिले के सुखपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव के ही विशाल से हुई थी और उसका सात साल का बेटा सक्षम है। शिव बालक के मुताबिक, करीब चार साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर उनके बेटे सोनू के साथ रहने लगी थी। सोनू ऑटो चलाता है। दोनों के साथ रहने के दौरान उनकी एक तीन साल की बेटी भी हुई। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, इसी बीच महिला के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। शनिवार को दोनों ने जहर खा लिया। युवक के परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रेमी की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि महिला और युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की वजह और दोनों के बीच संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी के बयान पर दुष्कर्म-पॉक्सो की धाराएं बढ़ीं:इटावा में आरोपित गिरफ्तार, बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज था
    Next Article
    5 NCC कैडेट सम्मानित, सीओ ने किया परफॉर्मेंस ऑडिट:कुशीनगर में बेहतर नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment