Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की नाक काटी:मथुरा में चार्जिंग के दौरान विवाद में हमला किया, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की बद्री नगर कॉलोनी में 50 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बद्री नगर कॉलोनी निवासी नदीम (उर्फ नकीम) ने अपना ई-रिक्शा मोहल्ले में ही चार्जिंग पर लगाया था। चार्जिंग के 50 रुपये को लेकर उसका चार्जिंग संचालक से विवाद हो गया। नदीम का कहना था कि वह बाकी पैसे बाद में दे देगा, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दबंगों ने नकीम पर हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना कि घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 83 परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल निगरानी:स्टांप रूम में CCTV, नाइट विजन, वॉयस रिकॉर्डिंग कैमरे का काम पूरा
    Next Article
    बच्ची ने स्कूल में निगला मोती, तड़प कर मौत, VIDEO:खेल-खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, गला पकड़कर रोने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment