Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोगा-जालंधर रोड पर वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत:रोड पार करते समय हुआ हादसा, मृतक यूपी का रहने वाला, आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मोगा-जालंधर मेन रोड पर फतेहगढ़ कोरोटाणा के पास एक सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मिमलना गांव निवासी राकेश कुमार (लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार इलाके में एक भट्टे पर काम करता था। वह फतेहगढ़ कोरोटाणा के पास मेन रोड पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी की तलाश जारी हादसे के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समाज सेवा सोसायटी की मदद से घायल राकेश कुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार चुनाव के 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वोटिंग शुरू:प्रत्याशियों ने जमकर उड़ाए पर्चे, COP कार्ड दिखाने के बाद मिल रही एंट्री
    Next Article
    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में लगी आग:बिजली लाइन की जांच करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment