Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 ड्रोन से आसमान में दिखाई जाएगी कृष्ण लीला:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात 15 मिनट का शो होगा, देश भर श्रद्धालु आएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पहले से ज्यादा भव्य नजर आएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर पहली बार 500 ड्रोन के जरिए आसमान में कृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं के दृश्य दिखाए जाएंगे। जन्माष्टमी की रात होने वाला यह ड्रोन शो करीब 15 मिनट का होगा। जन्मभूमि के आसपास 3 से 4 किलोमीटर तक रहने वाले श्रद्धालु भी इसे देख सकेंगे। रात 9 से 10 बजे के बीच होगा शो उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच ड्रोन शो कराया जाएगा। इस दौरान 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं से जुड़े अलग-अलग दृश्य और आकृतियां बनाएंगे। करीब 15 मिनट तक चलने वाला यह शो जन्मभूमि के आसपास कई किलोमीटर दूर से दिखाई देगा। लाखों श्रद्धालु बनेंगे साक्षी सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने कहा कि मथुरा की जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व दुनिया भर में है। जन्मभूमि पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस बार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को आसमान में देखने का भी अवसर मिलेगा। इससे जन्माष्टमी श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम का नया अनुभव देगी। अयोध्या-बनारस के बाद मथुरा में नया प्रयोग धार्मिक आयोजनों में ड्रोन शो का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या, प्रयागराज और बनारस में भी ड्रोन शो आयोजित किए जा चुके हैं। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी भगवान शिव, सोमनाथ के इतिहास और भारतीय संस्कृति से जुड़े दृश्य ड्रोन के जरिए प्रदर्शित किए गए हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी पर ड्रोन शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की 12 लीलाओं को आसमान में दिखाया जा चुका है। इसी तर्ज पर अब मथुरा में जन्मभूमि की पृष्ठभूमि में 500 ड्रोन से कृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे धार्मिक पर्यटन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद:बंधी बकरी का शिकार करने जा रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; 15 तेंदुए पकड़े जा चुके
    Next Article
    गौवध अधिनियम के 17 साल पुराने-केस में आरोपी को सजा:जेल में बिताई अवधि ही रहेगी कारावास, 3 हजार रुपए जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment