Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद:बंधी बकरी का शिकार करने जा रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; 15 तेंदुए पकड़े जा चुके

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज की बथुआ बीट में मंगलवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ प्रधान पुरवा गांव के पास राजा राम के खेत में लगाए गए पिंजरे में फंसा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़े जाने पर राहत की सांस ली। देखिए 2 तस्वीरें… ग्रामीणों में डर का माहौल बना जानकारी के अनुसार, बथुआ गांव और आसपास के इलाके में यह तेंदुआ कई दिनों से घूम रहा था। ग्रामीणों ने इसे कई बार गांव के आसपास देखा था। तेंदुए ने गांव में घरों के बाहर बंधे दो बछड़ों और कुछ बकरियों को अपना शिकार बनाया था। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण लगातार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने प्रधान पुरवा गांव के पास राजा राम के खेत में पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के अंदर एक बकरी बांधी गई थी। मंगलवार सुबह बकरी का शिकार करने के लालच में तेंदुआ पिंजरे के अंदर पहुंच गया और दरवाजा बंद होते ही उसमें कैद हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोग तेंदुए को देखने के लिए आसपास जमा हो गए। भीड़ को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। तेंदुए को पकड़ने वाली टीम में बीट प्रभारी चंद्र प्रकाश, वाचर रविंद्र कुमार, हकीमुद्दीन और जहरत अली शामिल रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से तेंदुए के आसपास भीड़ न लगाने और सावधानी बरतने की अपील की है। एक महीने में छठा तेंदुआ पकड़ा रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि- उत्तर निघासन वन रेंज में अब तक कुल 15 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। पिछले एक महीने में पिंजरे में कैद होने वाला यह छठा तेंदुआ है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है। वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में भाजपा उपाध्यक्ष और दोस्त की पिटाई का मामला:ढाबा मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, खाने में कीड़े मिलने पर हुआ था विवाद
    Next Article
    500 ड्रोन से आसमान में दिखाई जाएगी कृष्ण लीला:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात 15 मिनट का शो होगा, देश भर श्रद्धालु आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment