Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    51 साल की क्रिकेटर ने तोड़ा 94 साल पुराना रिकॉर्ड:इंंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेनेवाली उम्रदराज खिलाड़ी बनी हिक्स; 40 साल में डेब्यू किया

    3 hours ago

    1

    0

    आइल ऑफ मैन की क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे पुरुष या महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 5 विकेट लेनेवाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 51 साल 171 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 40 की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 1932 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 साल 314 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। हिक्स ने रोमानिया में खेले गए महिला कॉन्टिनेंटल कप में ग्रीस के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन की मदद से आइल ऑफ मैन ने गुरुवार को ग्रीस को 9 विकेट से हराया। हिक्स ने ग्रीस की पारी समेटी आइल ऑफ मैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हिक्स की शानदार बॉलिंग की बदौलत ग्रीस की टीम 15 ओवर में सिर्फ 52 रन पर ऑलआउट हो गई। आर्गिरोपोलू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जॉर्जिना फोर्ड ने भी 2 विकेट चटकाए। आइल ऑफ मैन ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। लिबी मूर ने नाबाद 24 रन बनाए। हिक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 49 साल की उम्र में भी 5 विकेट लिए थे हिक्स ने इससे पहले भी 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने अगस्त 2024 में माल्टा के खिलाफ 49 साल और 162 दिन की उम्र में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके 6 दिन बाद उन्होंने ग्रीस के खिलाफ 49 साल और 168 दिन की उम्र में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। तब वे इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनी थीं। 'आइल ऑफ मैन' की महिला टीम ने ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया आइल ऑफ मैन की मेंस टीम ने 33 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं। टीम ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 15 में उसे हार मिली। 3 मैच बेनतीजा रहे। इसके मुकाबले विमेंस टीम ने ज्यादा बेहतर खेल दिखाया है। टीम ने 37 मुकाबलों में 22 जीत हासिल की हैं और 15 मैच गंवाए हैं। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान टखने का लिगामेंट फटा, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप भी नहीं खेलेंगे
    Next Article
    वॉन ने पाकिस्तान को दोयम दर्जे की टीम बताया:कहा- इनका खेल काउंटी के सेकेंड डिवीजन जैसा, लॉर्ड्स में 110 रन पर सिमटा था PAK

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment