Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती

    19 hours ago

    6

    0

    क्षेत्रीय गवर्नर टिमुर् तकाचेंको ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रात भर चले रूसी हवाई हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए। टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए टकाचेंको ने बताया कि बुचा ज़िले में हमले से प्रभावित इलाके से 380 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टकाचेंको ने कहा कि रात भर हुए हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमलों के कारण भीषण आग भी लग गई, जो कई घरों और एक रेस्तरां तक ​​फैल गई।इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह जब जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिनज़ेलेंस्की का बयानयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि माइला गाँव में एक गोदाम पर हमला हुआ और हमले के बाद वहाँ धमाका हुआ। ज़ेलेंस्की ने कहा कि अधिकारियों ने कथित तौर पर अधिकारियों की लापरवाही को लेकर आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गोला-बारूद को रिहायशी इलाकों के पास नहीं रखा जाना चाहिए था। ज़ेलेंस्की ने कहा नियम बने हुए हैं – गोला-बारूद को घरों या अन्य रिहायशी इलाकों के पास नहीं रखा जा सकता। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमले में रिहायशी इमारतों के साथ-साथ बुज़ुर्गों और दिव्यांगों के लिए बने एक देखभाल केंद्र को भी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा, "370 से ज़्यादा लोगों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया जा चुका है और लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है।इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकाररूसी ड्रोन हमले से गोदाम में आग लगीयूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इससे पहले, कीव के पास एक गोदाम पर रूसी ड्रोन हमले के कारण भीषण आग लग गई और कई धमाके हुए। अभियोजक कार्यालय के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को बुचा जिले के माइला गांव में हुआ। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के महीनों में रूस और यूक्रेन ने लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं, और आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे - जैसे लॉजिस्टिक्स गोदाम, तेल सुविधाएं और बंदरगाह - लगातार हमलों का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर तकाचेंको ने बताया कि घटनास्थल पर आग लग गई और उसके बाद कई धमाके हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Social Reckoning Second Trailer | Mikey Madison और Jeremy Allen White की टेक जायंट से सीधी टक्कर
    Next Article
    Asim Munir ने Wah स्थित रक्षा परिसर POF का किया दौरा, उत्पादन क्षमताओं की समीक्षा की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment