Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

    3 hours from now

    1

    0

    अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी के मुख्य हवाई अड्डे और राष्ट्रपति निवास इलाके में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के चश्मदीद और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। चश्मदीद ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एपी’ को बताया कि आधी रात के बाद डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में गोलीबारी शुरू हुई।इस हवाई अड्डे पर एक सैन्य ठिकाना भी है। इस साल यह तीसरी बार है जब हवाई अड्डे पर ऐसी घटना हुई है। स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि प्लेटो प्रशासनिक जिले से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं, जहां राष्ट्रपति भवन और अहम संस्थान स्थित हैं।गृह सुरक्षा राष्ट्रीय परिषद (एनसीएसएच) नाम की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने कहा कि सेना को तैनात कर दिया गया है। परिषद ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे रक्षा और सुरक्षा बल देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। आइए हम एकजुट, सतर्क और सहयोगी बने रहें।’’ गोलीबारी और धमाकों की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है।हालांकि एक स्थानीय नेता ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ बताया। नाइजर में मुश्किलों का सामना कर रही सैन्य सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हाल के महीनों में जिहादियों ने हवाई अड्डे पर दो बार हमले की कोशिश की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Asim Munir ने Wah स्थित रक्षा परिसर POF का किया दौरा, उत्पादन क्षमताओं की समीक्षा की
    Next Article
    Nepal Flash Flood के बाद नया संकट, China Border पर बनी झील से Dam Burst का खतरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment