Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर के युवक की सऊदी अरब में हत्या:48 दिन बाद लौटा शव, परिजनों को सौंपा गया; वेतन विवाद में हुआ था विवाद

    18 minutes ago

    1

    0

    गाजीपुर के जखनिया तहसील क्षेत्र के अलीपुर मदरा ग्राम सभा के नवपुरा गांव निवासी विनोद यादव(36) की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कंपनी में वेतन विवाद के चलते यह घटना हुई। 48 दिन बाद शनिवार शाम उनका शव ताबूत में बंद होकर पैतृक गांव पहुंचा, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। मृतक विनोद यादव के भाई प्रमोद यादव भी उसी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि जिस कंपनी में दोनों भाई काम करते थे, वहां वेतन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रात में विनोद यादव के कमरे में मौजूद तीन लोगों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखें, 3 तस्वीरें… घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। शव को भारत लाने के लिए गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने दूतावास को पत्र लिखकर जल्द शव भिजवाने और न्याय दिलाने की मांग की थी। आखिरकार 48 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हवाई जहाज से शव लखनऊ पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के जरिए शव उनके गांव लाया गया। ताबूत गांव पहुंचते ही भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं। विनोद यादव अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुम देवी, दो बेटियां, एक पुत्र और उनकी माता मेवाती देवी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार शाम गाजीपुर श्मशान घाट पर विनोद यादव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलए त्रिवेणी राम, अवधेश यादव, देवनारायण सिंह, अखिलेश यादव, संतोष यादव, समाजसेवी अशोक यादव, रामजी कुशवाहा, धर्मवीर भारद्वाज, मनोज यादव, उदय यादव और राम लखन यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन किया:घंटाघर के सामने 2.3 एकड़ में फैला है पार्क, 50+ सुगंध वाले पौधे
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज:मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर 3 शिफ्ट में सफाई; सड़क, लाइट और जलभराव पर भी फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment