Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज:मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर 3 शिफ्ट में सफाई; सड़क, लाइट और जलभराव पर भी फोकस

    40 minutes ago

    1

    0

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व-2026 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शनिवार शाम अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाही या देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंदिरों में 3 शिफ्ट में होगी सफाई जन्माष्टमी को देखते हुए प्रमुख मंदिरों, मंदिर मार्गों, परिक्रमा मार्ग और भीड़ वाले क्षेत्रों में सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षक लगातार निगरानी करेंगे। प्रमुख मंदिरों के आसपास तीन शिफ्ट में सफाई कराने और अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। भंडारा पंजीकरण की प्रगति धीमी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। भंडारा संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत और लाइटें होंगी दुरुस्त निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क, नालियों को कवर करने और कृष्ण लीला आधारित वॉल पेंटिंग का काम जल्द पूरा करने को कहा गया। हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की जांच व मरम्मत के साथ विद्युत पोलों पर इंसुलेटिव टेपिंग कराने के निर्देश दिए गए। भूतेश्वर और नया बस स्टैंड अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए पंप सेट तैयार रखने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और चेतावनी बोर्ड यमुना घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और चेंजिंग रूम की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख चौराहों और मंदिर मार्गों की सजावट भी कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, मेडिकल कैंप, पूछताछ केंद्र, पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय और प्याऊ की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन्माष्टमी से पहले सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल मिलना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर के युवक की सऊदी अरब में हत्या:48 दिन बाद लौटा शव, परिजनों को सौंपा गया; वेतन विवाद में हुआ था विवाद
    Next Article
    गोरखपुर में CM योगी ने कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया:मुख्यमंत्री की विधायक निधि से बना है, 11 और 21 हजार में होगी बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment