Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में खेल दिवस मनाया:स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के किस्से सुने

    16 minutes ago

    1

    0

    'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर शनिवार को सूर्यकुण्ड स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सुभाषचन्द्र बोस नगर) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदना सभा की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव और शारीरिक आचार्य राकेश कुमार अग्रहरि ने मां सरस्वती और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके की। इस अवसर पर शारीरिक आचार्य राकेश कुमार अग्रहरि ने छात्रों को मेजर ध्यानचंद के प्रेरक किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है, जिन्होंने अपने करियर में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वे मैदान में उतरते थे, तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक जाती थी। उनके जादुई खेल से प्रभावित होकर ही जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उन्हें अपनी टीम से खेलने का ऑफर दिया था। फुटबॉल के पेले और क्रिकेट के ब्रैडमैन जैसी है पहचान आचार्य राकेश कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि खेल जगत में मेजर ध्यानचंद का कद वही है, जो फुटबॉल में 'पेले' और क्रिकेट में 'सर डॉन ब्रैडमैन' का है। देश ने 1956 में उन्हें भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्मभूषण' से नवाजा था। छात्रों ने खेलों में दिखाया दम खेल दिवस के इस खास मौके पर विद्यालय प्रांगण में छात्रों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस सफल आयोजन के दौरान शारीरिक आचार्य राकेश कुमार अग्रहरी के साथ-साथ अनूप कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार ओझा सहित विद्यालय के सभी आचार्य और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव से पहले नया एसआईआर कराएगी:जनता सावधान रहे; सपा सरकार बनी तो गरीब को फ्री इलाज और दवा देंगे
    Next Article
    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन किया:घंटाघर के सामने 2.3 एकड़ में फैला है पार्क, 50+ सुगंध वाले पौधे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment