Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल से जलभराव, युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:इटावा प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, समाधान न होने पर होगा आंदोलन

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में अड्डा भगवान ITI सर्विस रोड पर छह साल से जलभराव की समस्या झेल रहे स्थानीय युवक रवि कुमार ने प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी है। रवि ने कहा कि यदि शुक्रवार तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा। उसने इसके लिए सांसद, विधायक और NHAI चेयरमैन को जिम्मेदार बताया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अड्डा भगवान ITI सर्विस रोड पर पिछले छह वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिला प्रशासन, नगर निकाय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को लगातार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। हल्की बारिश में भी पूरी सर्विस रोड जलमग्न हो जाती है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की हालत भी खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छर और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने प्रशासन और NHAI पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाल ही में दूसरी दिशा में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तो जिलाधिकारी और NHAI के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कराई गई। वहीं छह साल से शांतिपूर्वक शिकायत कर रहे उनके क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। क्या चक्काजाम की भाषा समझता है प्रशासन स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से उनमें आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन केवल प्रदर्शन और चक्काजाम के बाद ही समस्याओं का संज्ञान लेता है। उनका कहना है कि नागरिकों को समान रूप से सुविधाएं और समस्याओं का समाधान मिलना चाहिए। स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी स्थानीय लोगों ने प्रशासन और NHAI से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं रवि कुमार की आत्मदाह की चेतावनी के बाद मामला और गंभीर हो गया है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनरव्हील क्लब ने नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया:छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
    Next Article
    एटा के बसपा कार्यकर्ता ने निकाली साइकिल यात्रा:17 जुलाई को दिल्ली से शुरू की, 17 जिलों का भ्रमण कर चुके विजेंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment