Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में स्कूली वैन सीज, 32 हजार का जुर्माना:9 सीटर वैन में 15 से अधिक बच्चे ले जाने पर कार्रवाई, स्कूल से वैन खींचकर लाये ARTO

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के विकासखंड रेउसा क्षेत्र स्थित रघुनाथ एकेडमी विद्यालय में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला बुधवार शाम सामने आया है। विद्यालय की 9 सीटर वैन में मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर गुरुवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर कार्रवाई की। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने विद्यालय पहुंचकर संबंधित स्कूली वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाए जाने की शिकायत के आधार पर वाहन को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर से वाहन पर 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार रेउसा स्थित रघुनाथ एकेडमी की 9 सीटर वैन में 15 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की शिकायत सामने आई थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठे होने का वीडियो बनाकर डीएम को भेजकर गोपनीय शिकायत कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा और डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने टीम के साथ विद्यालय पहुंचकर वाहन की जांच की। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाए जाने की घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस, क्षमता और सुरक्षा मानकों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब अन्य स्कूल वाहनों की भी जांच किए जाने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 4.7 करोड़ से क्षमता वृद्धि स्वीकृत:5 ट्रांसफॉर्मरों से 5 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोडिंग से राहत
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड की मांग ने पकड़ा जोर:यूपीडा ने अंबेडकरनगर DM से मांगी भूमि रिपोर्ट, सुल्तानपुर के 2 BJP विधायकों ने लिखा था पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment