Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड की मांग ने पकड़ा जोर:यूपीडा ने अंबेडकरनगर DM से मांगी भूमि रिपोर्ट, सुल्तानपुर के 2 BJP विधायकों ने लिखा था पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड निर्माण के लिए अंबेडकरनगर जिला प्रशासन से भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। यह मांग स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद की गई है। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अंबेडकरनगर के डीएम को इस संबंध में पत्र भेजा है। सदर सुल्तानपुर (189) से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और कादीपुर सुल्तानपुर (191) से विधायक राजेश गौतम ने दोस्तपुर इंटरचेंज के पास सर्विस रोड में आए गैप के निर्माण के लिए पहले भी पत्र लिखे थे। जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद, यूपीडा के अधिशासी अभियंता, अथॉरिटी इंजीनियर और ईपीसी ठेकेदार के प्रतिनिधियों ने संबंधित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया था। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के चेनेज 160+545 से 160+745 के बीच लगभग 200 मीटर सर्विस रोड में एक गैप है। इस हिस्से में श्मशान और कब्रिस्तान की भूमि का संयोजन एक मुद्दा है। इस ब्रेक के कारण दोस्तपुर (अंबेडकरनगर) - राजमार्ग से लगभग 30 किलोमीटर सर्विस रोड पर आम जनता का आवागमन बाधित होता है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अंबेडकरनगर के डीएम से अनुरोध किया है कि वे अपने स्तर पर संबंधित एसडीएम, यूपीडा के सहायक राजस्व अधिकारी और अधिशासी अभियंता (पीआईयू-1) से संयुक्त रूप से जांच कराएं। उन्हें सर्विस रोड के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता के संबंध में जल्द से जल्द आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में स्कूली वैन सीज, 32 हजार का जुर्माना:9 सीटर वैन में 15 से अधिक बच्चे ले जाने पर कार्रवाई, स्कूल से वैन खींचकर लाये ARTO
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी:स्वतंत्रता दिवस से पहले महराजगंज में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment