Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 4.7 करोड़ से क्षमता वृद्धि स्वीकृत:5 ट्रांसफॉर्मरों से 5 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोडिंग से राहत

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। शासन ने जिले में पांच ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 4.7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस क्षमता वृद्धि से जलालपुर, बजरंगनगर, डोभी, सेहलमपुर और मुर्तजाबाद जैसे क्षेत्रों के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इन इलाकों में बिजली का लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मरों पर लगातार ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती थी। विशेषकर गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने और ट्रिपिंग की शिकायतें बढ़ जाती थीं। आए दिन ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। बिजली विभाग ने पिछले महीने इन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। विभाग के अनुसार, इन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता, खंड प्रथम, मनोज गुप्ता ने बताया कि पांच ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि "इन क्षेत्रों में लंबे समय से लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या बनी हुई थी। क्षमता वृद्धि होने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रंगीन कचरी फैक्ट्री पर FSO का छापा:4,125 किलो रंगीन कचरी, 1,672 किलो मैदा सीज
    Next Article
    सीतापुर में स्कूली वैन सीज, 32 हजार का जुर्माना:9 सीटर वैन में 15 से अधिक बच्चे ले जाने पर कार्रवाई, स्कूल से वैन खींचकर लाये ARTO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment