Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

    2 hours from now

    1

    0

    भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित मारपीट के कारण एक महिला का गर्भपात होने के मामले में उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कासिदहा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय सपना सरोज ने अपने पति राकेश कुमार सरोज, सास रीता देवी और जेठ बृजेश कुमार सरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 89 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 351(3) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि सपना और राकेश की शादी फरवरी 2017 में हुई थी और दंपति का एक बेटा एवं एक बेटी है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोप है कि राकेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और पिछले पांच वर्षों से वह उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।वह दोनों बच्चों को अपनी संतान मानने से भी इनकार करता था।’’ त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से कहा, ‘‘जून में सपना तीसरी बार गर्भवती हुई, लेकिन उसके पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से कथित रूप से इनकार कर दिया। राकेश और रीता ने 10 अगस्त की रात सपना के साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया और वह बेहोश हो गई।’’ पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि गर्भपात के बाद उसका पति उसे तड़के करीब चार बजे गोसाईं बाजार में सड़क किनारे बेहोश और खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने सपना के मायके के लोगों को सूचना दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए भदोही जिला अस्पताल ले जाया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपना ने 11 अगस्त को पुलिस से शिकायत की जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल
    Next Article
    Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment