Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Taliban ने Herat से संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया

    2 hours from now

    1

    0

    अफगानिस्तान में तालिबान शासकों ने देश में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन के दो अफगान कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं को बताया कि तालिबान के खुफिया महानिदेशालय ने रविवार को पश्चिमी शहर हेरात में दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया।उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन को अब तक यह नहीं बताया गया है कि दोनों व्यक्तियों पर क्या आरोप लगाए गए हैं और न ही मिशन के प्रतिनिधियों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। हक ने कहा कि मिशन ने तालिबान से ‘‘संयुक्त राष्ट्र और उसके अधिकारियों को प्राप्त विशेषाधिकारों और छूट का पालन सुनिश्चित करने’’ का आह्वान किया है। अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सेनाओं के दो दशक के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से हटने के दौरान तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।दोनों कर्मचारियों को ऐसे समय हिरासत में लिया गया है, जब गरीबी से जूझ रहे अफगानिस्तान में मानवीय संकट गहराता जा रहा है और तालिबान एवं पाकिस्तानी बलों के बीच सीमा पार संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ में अफगानिस्तान मामलों की शोधकर्ता फेरेश्ता अब्बासी ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया जाना ‘‘पूरे अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कामकाज और जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने की उसकी क्षमता के लिए गंभीर खतरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान अधिकारियों को हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी सहायता एजेंसियां बिना किसी डर या हस्तक्षेप के काम कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Massachusetts में Arjun Arvind पर मां और भाई की हत्या का केस दर्ज किया गया
    Next Article
    US Army का Apache helicopter Texas में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment