Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 राज्यों के ग्रामीण इलाकों में प्रदूषण देश से ज्यादा:मुंबई में समुद्री हवाओं का कवच भी कमजोर, नॉर्थ ईस्ट में भी खराब हुई हवा

    12 hours ago

    1

    0

    देश में वायु प्रदूषण अब सिर्फ बड़े शहरों की समस्या नहीं रह गया है। गांवों की हवा भी उतनी ही जहरीली होती जा रही है। फिक्की की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 24 राज्यों में से 22 में शहरी इलाकों का प्रदूषण ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा है। मुंबई में समुद्री हवाओं का प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी कमजोर पड़ गया है। 21 अक्टूबर को मुंबई का AQI 165 था, जबकि दिल्ली का 164 था। पूरी दुनिया की लिस्ट में मुंबई चौथे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हुआ। 24 अक्टूबर को इसका स्तर 322 पहुंच गया। वहीं, कई छोटे शहरों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। मेघालय में असम सीमा के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र बर्नीहाट में AQI का स्तर 101.1 दर्ज हुआ, जबकि दिल्ली में यह 99.6 ही था। मुंबई में एंटी-साइक्लोन से थम गई समुद्री हवा मुंबई में इस साल मानसून की वापसी के बाद गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के ऊपर एंटी साइक्लोन बना। इसके कारण अक्टूबर में पूर्वी हवाएं चलती रहीं और समुद्र से आने वाली ठंडी हवा देर रात तक कमजोर रही। इससे समुद्री हवा प्रदूषकों को फैलाकर शहर की हवा साफ करने में मदद नहीं कर पाई। समुद्री और स्थलीय हवाओं की गति का सूक्ष्म कणों के स्तर से सीधा संबंध है। समुद्री हवा कमजोर पड़ने पर पीएम 2.5 बढ़ता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का क्या मतलब है? एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक तरह का टूल है, जो यह मापता है कि हवा कितनी साफ और स्वच्छ है। इसकी मदद से हम इस बात का भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें मौजूद एयर पॉल्यूटेंट्स से हमारी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। AQI मुख्य रूप से 5 सामान्य एयर पॉल्यूटेंट्स के कॉन्सन्ट्रेशन को मापता है। इसमें ग्राउंड लेवल ओजोन, पार्टिकल पॉल्यूशन, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड शामिल हैं। आपने AQI को अपने मोबाइल फोन पर या खबरों में आमतौर पर 80, 102, 184, 250 इन संख्याओं में देखा होगा। इन अंकों का क्या मतलब होता है, ग्राफिक में देखिए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कमजोर मानसून का असर- कर्नाटक में 33% फसलें बर्बाद:महाराष्ट्र में 7 दिनों में 4 किसानों ने दी जान, तमिलनाडु में चावल के दाम 50% तक बढ़े भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अल नीनो का असर दिखने लगा है। कमजोर मानसून के कारण दक्षिण पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के जालना में फ्लाईओवर से नीचे ढाबे पर गिरा कंटेनर ट्रक, 2 की मौत
    Next Article
    पंजाब में CM मान के काम-व्यवहार से लोग खुश:बोले- उनके 13 मंत्रियों का काम अच्छा नहीं; 12 की सीटों पर BJP-कांग्रेस पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment