Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में CM मान के काम-व्यवहार से लोग खुश:बोले- उनके 13 मंत्रियों का काम अच्छा नहीं; 12 की सीटों पर BJP-कांग्रेस पहली पसंद

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम और व्यवहार, दोनों से उनके इलाके के लोग संतुष्ट हैं और उन्हें ही दोबारा अपना MLA बनाना चाहते हैं। हालांकि, उनके 13 मंत्रियों के बारे में जनता की राय इससे एकदम अलग है। AAP सरकार के 13 मंत्रियों के एरिया में रहने वाले लोगों का मानना है कि MLA और मंत्री के तौर पर इन्होंने अच्छा काम नहीं किया। इसलिए, 2027 में वह इन्हें फिर से अपना विधायक नहीं बनाना चाहते। यह बात दैनिक भास्कर एप की ओर से किए गए सर्वे में सामने आई। यह सर्वे सभी 117 सीटों पर किया गया और इसमें 102 सीटों के नतीजे जारी किए गए। 15 सीटों पर इतनी वोटिंग नहीं हुई कि कोई नतीजा निकाला जा सके। इनमें कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा की दिड़बा सीट भी शामिल है। आम आदमी पार्टी (AAP) की शनिवार (31 अक्टूबर) को आई उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भी इन 13 में से 12 मंत्रियों के टिकट होल्ड कर लिए गए। पार्टी ने CM मान के साथ सिर्फ संजीव अरोड़ा का टिकट अनाउंस किया। लोगों की नजर में 12 मंत्री नहीं कर सके अच्छा काम पंजाब के लोगों का कहना है कि 12 मंत्रियों ने विधायक या मंत्री के तौर पर अपने एरिया में अच्छा काम नहीं किया। इसलिए, वह उन्हें एक और चांस नहीं देना चाहते। इनमें से 7 मंत्रियों की सीट पर लोग 2027 में BJP और 5 मंत्रियों की सीट पर कांग्रेस का MLA चुनना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल की सीट लहरागागा के लोग 2027 में भी अपने यहां AAP को ही जिताना चाहते हैं, लेकिन MLA के तौर पर गोयल का काम उन्हें अच्छा नहीं लगा। यानी गोयल की जगह AAP लहरागागा से कोई और चेहरा उतारती है तो लोग उसे MLA के रूप में चुनना पसंद करेंगे। बरनाला के लोगों को अमन अरोड़ा पसंद, लेकिन AAP नापसंद अमन अरोड़ा इकलौते ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें उनके इलाके बरनाला के लोग पसंद तो करते हैं, लेकिन उन्हें दोबारा अपना MLA नहीं बनाना चाहते, क्योंकि वह उनकी पसंद की पार्टी में नहीं हैं। बरनाला वाले 2027 में अपने यहां BJP का विधायक चुनना चाहते हैं। धूरी के लोग भगवंत मान को ही बनाना चाहते हैं अपना MLA CM भगवंत मान अपनी कैबिनेट के इकलौते ऐसे मेंबर हैं, जिनकी सीट धूरी पर लोग दोबारा उन्हीं को अपने विधायक के रूप में चुनना चाहते हैं। वित्तमंत्री हरपाल चीमा की सीट दिड़बा पर दैनिक भास्कर सर्वे में इतनी वोटिंग नहीं हुई कि वहां का रिजल्ट घोषित किया जा सके। 16 बड़े नेता, जिनमें से 10 बतौर कैंडिडेट पहली पसंद दैनिक भास्कर सर्वे में AAP समेत दूसरी पार्टियों के 16 बड़े नेताओं में से 10 ऐसे रहे, जिनकी सीटों पर लोगों ने उन्हें ही बतौर उम्मीदवार अपनी पहली पसंद बताया। सर्वे में CM भगवंत मान इकलौते ऐसे नेता रहे, जिन्हें लोगों ने न केवल दोबारा टिकट के लिए हां कहा, बल्कि उम्मीदवार के रूप में भी अपनी पहली पसंद बताया और 2027 में जिताने की बात भी कही। दिग्गज चेहरों में 6 नेता ऐसे भी रहे, जिनकी सीटों पर लोगों ने उन्हें दूसरे नंबर पर रखते हुए किसी और को कैंडिडेट के रूप में अपनी फर्स्ट चॉइस बताया। इनमें पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू, बिक्रम मजीठिया और सुखबीर बादल शामिल हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के स्टारडम के जरिए मोगा सीट पर कांग्रेस टिकट की उम्मीद लगाए बैठीं उनकी बहन मालविका सूद को भी लोगों ने अपनी फर्स्ट चॉइस के रूप में नहीं चुना। ---------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… भास्कर सर्वे का सीटवाइज रिजल्ट यहां देखें… लोग चाहते हैं-पंजाब में 92 MLA को टिकट न मिले:AAP के 95%, कांग्रेस के आधे, BJP के सभी विधायक नापसंद; भास्कर का सर्वे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप की ओर से किए गए सर्वे में लोगों ने विधायकों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सर्वे में उन्होंने बताया कि प्रदेश के 90% मौजूदा MLA के टिकट काट देने चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर) 55% लोग बोले- पंजाब सरकार की परफॉर्मेंस खराब. 22% ने बहुत बढ़िया बताया; मालवा में AAP, दोआबा में कांग्रेस, माझा में BJP फेवरेट पंजाब के 55% लोग प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार की परफॉर्मेंस को खराब मानते हैं, वहीं बाकी 45% जनता सरकार के काम से संतुष्ट है। लोगों ने अपनी यह राय दैनिक भास्कर एप की ओर से किए गए सर्वे में जाहिर की। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 राज्यों के ग्रामीण इलाकों में प्रदूषण देश से ज्यादा:मुंबई में समुद्री हवाओं का कवच भी कमजोर, नॉर्थ ईस्ट में भी खराब हुई हवा
    Next Article
    INS केसरी में पानी घुसा, कोई हताहत नहीं:विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में जहाज खड़ा था, पानी निकालने का काम जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment