Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका:गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजातों को फेंकने की तीसरी घटना

    4 hours ago

    1

    0

    गुजरात के सूरत शहर में 6 से 7 दिन के नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जली हुई हालत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह उधना क्षेत्र के भीमनगर गरनाला में कुछ लोगों ने नवजात का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात को किसी केमिकल से जलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूरत में सात दिनों के भीतर नवजातों से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इससे पहले 21 मई को पांडेसरा इलाके में एक नवजात बच्ची जीवित मिली थी, जो अब स्वस्थ है। जबकि 24 मई को कतारगाम इलाके में झाड़ियों से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ था। इन दोनों मामलों में भी अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। केमिकल से जलाया गया था नवजात को उधना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नवजात का पूरा शरीर जला हुआ था। प्राथमिक मेडिकल जांच में पता चला है कि नवजात को किसी केमिकल से जलाया गया है। नवजात का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत की स्मीमेर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि नवजात कितने दिन का था, उसकी लिंग पहचान क्या थी और मौत का सही कारण क्या था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नवजात की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल से जलाने का प्रयास किया गया हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी धाराएं जोड़ने की तैयारी में है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए उधना पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आसपास की दुकानों, मुख्य सड़कों और गरनाला क्षेत्र में देर रात या सुबह संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय क्लीनिक और गायनेकोलॉजिस्ट अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। ---------------- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया:मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाएगी टीम; सुबह से चल रही थी पूछताछ
    Next Article
    खबर हटके- पत्नी काला कहती, पति थाने पहुंचा:30 उम्र बताने वाला बौना नेता 16 साल का निकला; एक्सीडेंट वीडियो पोस्ट करने पर ब्लाइंड लड़की गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment