Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया:मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाएगी टीम; सुबह से चल रही थी पूछताछ

    18 hours ago

    1

    0

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई के अधिकारी गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके घर पहुंचे थे। तभी से गिरिबाला से पूछताछ की जा रही थी। इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। इसमें कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। हाई इंटेंसिटी कैमरे से घर की रिकॉर्डिंग की आज जांच के दौरान सीबीआई ने गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता है या नहीं। तीन तस्वीरें… पति समर्थ 29 मई तक CBI रिमांड में इससे पहले मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने के बाद सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने उसे 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा है। इसके बाद एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 12 मई की रात हुई थी ट्विशा की मौत 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी थी। मामले के मिनट टु मिनट अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET एग्जाम को लेकर राजनाथ के घर हाईलेवल मीटिंग:शिक्षा मंत्री प्रधान समेत PMO के अधिकारी भी मौजूद; NTA ने फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई
    Next Article
    7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका:गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजातों को फेंकने की तीसरी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment